करी पत्ते ऐसे करें उपयोग, बालों में बढ़ेगी चमक


By Ashish Mishra04, Jul 2024 12:43 PMjagran.com

बालों में चमक

सभी लोग चाहते हैं कि उनके बाल पर चमक बरकरार रहे। आइए जानते हैं कि बालों पर चमक के लिए करी पत्ते का उपयोग कैसे करें?

करी पत्ते में पाए जाने वाले गुण

इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग बालों पर करने से कई समस्याएं दूर होने लगती हैं।

बालों का विकास

बालों के लिए करी पत्ता बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाने से बालों का विकास होता है और झड़ने की समस्या भी दूर होने लगती है।

करी पत्ता और आंवला

आंवले को ब्लेंडर में करी पत्ता मिलाकर पीस लें। इसे बालों पर 1-2 घंटे लगाने के बाद धो लें। इससे बालों पर चमक आने लगती है।

करी पत्ते के साथ नारियल तेल का उपयोग

नारियल का तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है। कटोरी में करी पत्ते को पकाने के बाद ठंडा कर लें। इसके बाल इससे बालों की मालिश करें। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ होने लगती है।

करी पत्ते का पानी

बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए 15-16 करी पत्ते को पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी को ठंडा करके बालों को धोने से चमक आने लगती है।

करी पत्ते के साथ दही का उपयोग

बालों की ग्रोथ के लिए करी पत्ते को पीसकर उसमें 4-5 चम्मच दही मिला लें। इसे बालों पर आधा घंटे लगाने के लिए धो लें। ऐसा करने से बालों पर चमक बरकरार रहेगी।

बालों को झड़ने से बचाना

करी पत्ते का इन चीजों के साथ उपयोग करने से बालों के झड़ने की समस्या दूर होने लगती है। इससे साथ ही, बाल घने भी होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

बालों को हेल्दी रखने के लिए उपयोग होने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ