आजकल गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से कब्ज सामान्य समस्या बन गई है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या रहने पर कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं।
लंबे समय तक कब्ज की समस्या रहने पर कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। कब्ज रहने पर सिरदर्द, गैस, भूख में कमी और बदहजमी आदि परेशानी होती हैं।
आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में विस्तार से बताएंगे, जो कब्ज में किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इस तेल के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको अरंडी के तेल के बारे में बता रहे हैं। रिसर्च गेट पर छपी एक शोध के मुताबिक, अरंडी का तेल कब्ज के लक्षणों को कम करने में कारगर साबित होता है।
अरंडी के तेल में लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड और रिकिनोलेइक एसिड समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।
अगर आप कब्ज से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करें।
आप रोजाना सुबह चाय या कॉफी में भी अरंडी तेल मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। आपको भी सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com