पान के पत्ते से ऐसे करें कब्ज का घरेलू इलाज


By Ashish Mishra18, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

पान का पत्ता

हेल्थ से लेकर धार्मिक कार्यों तक पान के पत्ते का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि कब्ज से बचने के लिए पान के पत्ते का उपयोग कैसे करना चाहिए?

कब्ज की समस्या

आजकल अक्सर लोग कब्ज से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसा खानपान में बदलाव होने के चलते भी होता है। इससे बचने के लिए पान के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पान के पत्ते में पाए जाने वाले गुण

इस पत्ते में एंटी-डायबिटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही पाचन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

सुबह पान के पत्ते का पानी पिएं

पान के पत्ते को पीसकर रात भर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह उठने के बाद पानी को छानकर खाली पेट पी लें। इसके अलावा पान को पानी में गर्म करके भी पी सकते हैं।

पान का पत्ता चबाएं

अगर आप कब्ज और एसिडिटी का सामना कर रहे हैं तो पान के पत्ते को चबाकर खाना चाहिए। रोजाना इसे चबाने से पेट से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

मुनक्के का सेवन

शरीर के लिए मुनक्का बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 2-3 मुनक्का खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होने लगती है।

शहद का सेवन करना

पान के पत्ते को शहद के साथ खाना पाचन के लिए लाभकारी होता है। एक चम्मच शहद खाने से खांसी और कब्ज जैसी समस्या दूर होने लगती है।

इन फलों का सेवन करें

अगर आप कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं तो फल का सेवन भी कर सकते हैं। अमरूद और पपीते का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ