लंबे और घने बालों के लिए ऐसे लगाएं आंवले


By Farhan Khan28, Nov 2023 11:22 AMjagran.com

आंवला

आंवला सेहत का खजाना माना जाता है। सर्दियों में इसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है।

आंवला हेयर मास्क

आंवला विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। जिसके इस्तेमाल से आप बालों को भी मजबूत बना सकते हैं। घर पर ही आंवला से कई तरह के हेयर मास्क बना सकते हैं।

जानें मास्क बनाने का तरीका

आंवला के इस्तेमाल से हेयर फॉल, डैंड्रफ आदि की समस्या दूर हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आंवला कैसे हेयर मास्क बना सकते है।

आंवला और नारियल का तेल

बालों के विकास के लिए आंवला और नारियल तेल का हेयर मास्क काफी फायदेमंद है। इसके लिए आंवले को धूप में कुछ दिनों तक सूखाएं। इसके बाद इसे टुकड़ों में कर लें।

आंवला के टुकड़ों को उबाले

फिर एक पैन में नारियल तेल गर्म करें। इसमें आंवले के टुकड़ों को डालें , इसे उबालें। जब ये उबल जाए, तो गैस बंद कर दें।

रोजाना बालों पर मालिश

अब तेल को ठंडा कर लें और डिब्बे में स्टोर कर लें। आप रोजाना बालों पर इस तेल से मालिश कर सकती हैं। जिससे बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

आंवला और नींबू का रस

नींबू के रस में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं। जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

आंवला के पेस्ट में नींबू का रस

आप बालों के लिए आंवला और नींबू का एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। एक प्लास्टिक के कटोरे में 1 बड़ा चम्मच आंवले का पेस्ट लें, इसमें नींबू का रस मिलाएं।

बालों की तेजी से ग्रोथ

इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें, करीब 15-20 मिनट बाद शैम्पू से धो लें। आप हफ्ते में इस प्रक्रिया को दो बार कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।