कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग हटाना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फिटकरी का इस्तेमाल करके आप आसानी से इन दागों को हटा सकते हैं? फिटकरी से दाग करना सस्ता होने के साथ बहुत प्रभावी भी है।आइए, जानते हैं फिटकरी को कैसे इस्तेमाल करें।
फिटकरी में नेचुरल दाग हटाने और सफाई करने की प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके इस्तेमाल से बिना कपड़े का फाइबर खराब किए भी सारे दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं।
कपड़ों पर से चाय के दाग हटाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल बहुत असरदार होता है। फिटकरी के पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से रगड़ ले और पानी से साफ करें। इससे दाग कम हो जाएगा।
कपड़ों से पसीने का पीला दाग हटाने के लिए फिटकरी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। एक कटोरी में हल्का गुनगुना पानी लेकर उसमें फिटकरी को थोड़ी देर डाल लें। इस पानी को दाग लगे कपड़े पर इस्तेमाल करें और फिर साफ कर लें।
अगर कपड़ों पर तेल के दाग लग गए हैं तो फिटकरी और नमक का मिक्सचर बनाएं और इसे दाग पर लगाएं। इसे लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ मिनटों के बाद दाग कम हो जाएगा।
सफेद कपड़ों से दाग हटाना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन फिटकरी का पानी सफेद कपड़ों से भी दाग को काम कर सकता है। इसको दाग लगे हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर कपड़े को धो लें।
फिटकरी से न सिर्फ दाग कम होते हैं, बल्कि कपड़ों की चमक भी बनी रहती है। इसे पानी में डालकर कपड़ो को धोने से कपड़े लंबे टाइम तक नए जैसे दिखते हैं।
फिटकरी से कपड़ों को साफ करना एक नेचुरल और सस्ता उपाय है, जो जिद्दी से जिद्दी दाग को भी आसानी से कम करने में मदद करता है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।