योग करने से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। इससे शरीर के साथ मन भी शांत होता है और साथ ही ब्रीदिंग प्रॉब्लम्स भी कम होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे आसन के बारे में बताएंगे जिसे करने से आपकी बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ेगी और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ेगी।
इसे करने के लिए मैट पर बैठे और अपने मन को शांत करके आराम से गहरी सांसें लें। इसे करने से पहले शरीर का वॉर्मअप करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से मसल्स एक्सरसाइज के लिए तैयार होती हैं और चोट से नहीं आती।
योगा मैट पर सीधा लेट जाएं और अपने दाहिने हाथ को सिर के नीचे टिका लें। हाथ को तकिए की तरह रखें और इसमें अपना सिर रखें। इसे करने के लिए आपका शरीर स्ट्रेट होना चाहिए।
अब बाएं पैर को ऊपर को उठाएं और अपने लेफ्ट हाथ से राइट पैर के अंगूठे को पकड़ें। इससे शरीर के बैलेंस और ताकत को चैलेंज मिलता है।
इसे करते टाइम अपनी सांसों पर ध्यान दें। धीरे-धीरे और लंबी सांस लें, सांस लेते टाइम शरीर को स्ट्रेट रखें। इसे करते टाइम अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें और मन के साथ शरीर को भी शांत रखें।
अनंतासन करने से शरीर की मसल्स, खास कर जांघों, हाथों और कोर मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है। यह बैलेंस लेवल को सुधारता है, जिससे आपकी स्टेबिलिटी स्ट्रांग होती है।
अनंतासन से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है और बॉडी बैलेंस बढ़ता है। इससे शरीर बैलेंस्ड और स्ट्रांग फील करता है।
इसे करने से पहले ध्यान रहे कि आपकी गर्दन, कंधे या पीठ में कोई दर्द न हो। अनंतासन को करके अपनी बॉडी का बैलेंस बढ़ाएं और हेल्दी रहें। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।