सर्दियों में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, लेकिन इस मौसम में अक्सर हम कम ही पानी पीते हैं। ऐसे में सर्दियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में हाइड्रेट रहने के लिए कितने गिलास पानी पीना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में हाइड्रेट रहने के लिए पुरुषों को कम से कम दस गिलास तक पानी पीना चाहिए, क्योंकि बॉडी को इतना पानी जरूर चाहिए।
वहीं, महिलाओं को कम से कम आठ गिलास तक पानी पीना चाहिए। ब्रेस्ट फीडिंग करने वाली महिलाओं को कम से कम दस गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए आप टमाटर, संतरा, सेब, डेयरी प्रोडक्ट्स और पालक जैसे फूड्स भी खा सकते हैं। इन फूड्स में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है।
अगर आप सर्दियों में कम पानी पीते हैं, तो ऐसे में आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
सर्दियों में अगर आप ठंडा पानी नहीं पीना चाहते हैं, तो आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। गुनगुना पानी डिहाइड्रेशन के अलावा अन्य बीमारियों में भी रामबाण है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com