अलसी को ऐसे खाएं, शरीर में दिखेंगे कई बदलाव


By Ashish Mishra26, May 2024 07:00 PMjagran.com

अलसी का सेवन

अलसी खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसे अलग-अलग तरीके से सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अलसी का सेवन कैसे करना चाहिए?

अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अलसी में विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में पॉजिटिव बदलाव होने लगता है।

अलसी का उपयोग

अलसी को रात में सोने से पहले पानी में भिगो देना चाहिए। इसके बाद सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

पाचन को दुरुस्त रखना

अलसी में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। यह मल को साफ्ट करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अलसी में एटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसका सेवन करने से चेहरे के झुर्रियां दूर होने लगती है। इसके अलावा बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होने लगती है।

वजन को कंट्रोल करना

अलसी में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है, जिसकी वजह से वजन कम होने लगता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करना

डायबिटीज के मरीजों को अलसी का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है और ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना

अलसी में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है। इसके साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों को बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ