पेट दर्द के लिए अजवाइन कैसे खाएं?


By Amrendra Kumar Yadav14, Jan 2024 04:13 PMjagran.com

अजवाइन है बहुत फायदेमंद

लगभग हर घर में मौजूद अजवाइन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।

पाए जाते हैं ये तत्व

अजवाइन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन , फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

पेट के लिए है बहुत फायदेमंद

अजवाइन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके सेवन से गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

खाली पेट करें सेवन

अजवाइन के बेहतर लाभ के लिए इसका सेवन खाली पेट करें। इसके साथ ही चूर्ण के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

कैसे बनाएं चूर्ण

अजवाइन का चूर्ण बनाने के लिए पहले अजवाइन को पीस लें फिर इसमें काला नमक और सूखी अदरक मिलाएं।

खाने के बाद करें सेवन

इसका सेवन खाने के बाद करें। रोजाना एक चम्मच अजवाइन का चूर्ण खाने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी करे मजबूत

इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

दूर होती है कब्ज की शिकायत

इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। कब्ज और डायरिया की शिकायत में अजवाइन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com