इन दिनों पूरे भारत में मानसून की शुरुआत हो चुकी है और उमस भी बढ़ती जा रही है। इसके चलते कूलर ने बिल्कुल काम करना बंद कर दिया है और लोगों का हाल बेहाल हो चुका है।
आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आपका कूलर एसी बन सकता है। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको गर्मी से राहत मिल सकें।
अपने कूलर को रूम से बाहर रखें। अगर आप अपने कूलर को रूम से बाहर नहीं रख सकते, तो खिड़की के पास रखें। इससे रूम की गर्मी बाहर निकल जाएगी और धीरे धीरे आपका कमरा ठंडा हो जाएगा।
अगर आप कूलर को रूम से बाहर नहीं रखना चाहते, तो ऐसे में आपको कूलर में पानी वाला पंप ऑफ कर देना चाहिए क्योंकि कूलर में चल रहा पानी ही कमरे में सबसे ज्यादा उमस को बढ़ाता है।
रूम में उमस कंट्रोल करने के लिए कूलर के साथ फैन जरूर चलाएं और हो सके तो खिड़की भी ओपन रखें। इससे आप बेहतर ठंडी हवा का मजा ले पाएंगे।
बारिश में जब भी आप कूलर चलाएं, तो एग्जॉस्ट फैन भी चलाएं। एग्जॉस्ट फैन गर्म और नम हवा को कमरे से बाहर निकालने में मदद करता है।
कूलर के पानी की टंकी को नियमित रूप से साफ करें क्योंकि गंदी टंकी में बैक्टीरिया और फफूंद पनप सकते हैं। इसके अलावा यह उमस को भी बढ़ावा दे सकता है।
कूलर के पानी की टंकी के अलावा कूलर के पैड को भी नियमित रूप से बदलना चाहिए। गंदे पैड ताजी हवा को आने से रोकते हैं, जिससे ठंडी हवा नहीं मिलती और उमस बढ़ती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com