शरीर को हेल्दी रखने में ड्राई फ्रूट्स अहम भूमिका निभाते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी माने जाते हैं। लोग इन्हें अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, तो इससे शरीर की कौन-सी परेशानियां दूर हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, खनिज, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आपको गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-के, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-9 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह आपको एनर्जी प्रदान करता है।
जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है। उन लोगों को घी में भीगे ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
इन दिनों लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको पोटेशियम से लिप्त घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।
गर्मियों के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स खाए जा सकते हैं। इनमें विटामिन-सी पाया जाता है।
अगर आपको बिना किसी वजह से थकान हो रही है, तो आपको एक बार घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स खाने पर विचार करना चाहिए। आपकी थकान मिट जाएगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com