टोफू दिखने में एक दम पनीर जैसा लगता है, लेकिन यह सोयाबीन से बना होता है। जो लोग दूध और अंडा खाने से परहेज करते हैं, तो उनके लिए टोफू बेस्ट विकल्प है। इसे प्रोटीन रिच शाकाहारी फूड है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना टोफू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
टोफू एक सुपरफूड माना जाता है। प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। टोफू शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
जिन लोगों की हड्डियों में अक्सर दर्द रहता है। उन लोगों को अपनी डाइट में टोफू जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि यह कैल्शियम का रिच सोर्स होता है।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए टोफू से बढ़िया कोई विकल्प नहीं है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।
जिन लोगों को अपनी मसल्स को स्ट्रांग बनाना है। ऐसे लोगों को टोफू का सेवन रोजाना करना चाहिए। टोफू में प्रोटीन होता है और प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाता है।
टोफू में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र को रोकने में मददगार माना जाता है। आपको लंबे समय तक यंग रहने के लिए टोफू खाना चाहिए।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने के लिए आपको टोफू खाना चाहिए क्योंकि टोफू में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने वाले गुण पाए जाते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com