आजकल शॉर्ट कुर्ती का फैशन तेजी से ट्रेंड कर रहा है। क्या आपको भी कॉलेज-ऑफिस वियर के लिए यह कुर्तियां पहनना पसंद है? तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं कि कैसे एक सिंपल शॉर्ट कुर्ती को स्टाइलिश ट्रेंडी लुक दिया जा सकता हैं।
शॉर्ट कुर्ती में सिंपल और डिसेंट लुक लेने के लिए आप लेगिंग के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको आराम के साथ बेस्ट लुक देगा। साथ ही, शॉर्ट कुर्ती ब्लैक और व्हाइट लेगिंग के साथ खूबसूरत लगेगी।
यंग गर्ल्स कॉलेज में इंडियन लुक कैरी करने के लिए शॉर्ट कुर्ती को जींस और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं। यह आपको कुल और मॉडर्न लुक देगा।
नॉर्मल हैंगऑउट पर गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए आप शॉर्ट कुर्ती के साथ स्कर्ट पहन सकती हैं। यह आपके लुक को ट्रेंडी एथनिक लुक देगा। साथ ही, आप त्योहारों पर न्यूड मेकअप के साथ कुर्ती को स्कर्ट के साथ स्टाइल करके खूबसूरत लुक ले सकती हैं।
शॉर्ट कुर्ती में यूनिक और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप धोती पैंट को ट्राई कर सकती हैं। यह पैंट्स आपको मॉडर्न के साथ क्लासी लुक देगा। साथ ही, ब्रेड हेयर स्टाइल लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा।
शॉर्ट कुर्ती के साथ आप सिल्वर एक्सेसरीज जैसे झुमके, चूड़ियां, और रिंग्स पहन सकती हैं। साथ ही, लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप स्टाइलिश हैंडबैग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
फंकी और स्टाइलिश लुक लेने के लिए आप शॉर्ट कुर्ती के साथ डेनिम जैकेट को भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को गॉर्जियस बनाएगा।
आप शॉर्ट कुर्ती को फंक्शन में पहनकर स्टाइलिश लुक लेना चाहती हैं? तो आप कढ़ाई, सिंपल और लाइट एम्ब्रॉयडरी वाले प्लाजो को कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स हमारे बताए गए इन स्टाइलिंग टिप्स से शॉर्ट कुर्ती को कैरी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik