हिंदू धर्म में लोगों के लिए सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। ये माह भगवान शिव को समर्पित है, ऐसे में भोलेनाथ की आराधना होता है।
बारिश के इस महीने में चारों तरफ हरियाली होती है, इस वजह से भी महिलाएं सावन में हरा रंग पहनना पसंद करती हैं।
ग्रीन कलर भगवान शिव को भी पसंद है। ऐसे में सावन में हरे रंग के सूट पहनते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं हैं इस बारे में।
फैशन की दुनिया में सूट कई प्रकार के मिलते हैं। इसलिए सावन में सूट पहनने से पहले सही स्टाइल का ध्यान रखें। आप प्लाजो और कुर्ता भी चुन सकती हैं।
सावन में हर रंग का सूट पहन रही हैं, तो साथ में दुपट्टा जरूर कैरी करें। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
कुछ महिलाओं के हैवी मेकअप की वजह से लुक बिगड़ जाता है। इसलिए सूट के साथ मेकअप को हल्का ही रखें।
मैचिंग ज्वेलरी का जमाना काफी पुराना हो चुका है। इसलिए सूट के रंग से अलग रंग की ज्वेलरी या पीले कुंदन वाली ज्वेलरी पहनें।
सावन में हरे रंग के सूट के साथ हेयरस्टाइल को जितना सिंपल रखेंगी, लुक उतना ही बेहतरीन लगेगा। आप सॉफ्ट कर्ल, वेवी, जुड़ा या फ्रेंच ब्रेड कर सकती हैं।
इन टिप्स की मदद से हरे रंग के सूट कैरी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram