रात में पैर धोकर सोने से सेहत को मिलेंगे ये चौंकाने वाले फायदे


By Farhan Khan08, Jul 2025 02:35 PMjagran.com

अनमने ढंग से सो जाना

आज की बिजी लाइफस्टाइल और ऑफिस के वर्क लोड के चलते ज्यादातर लोग रात में बिस्तर पर अनमने ढंग से सो जाते हैं और सोने के बाद उन्हें कुछ भी होश नहीं रहता।

सोने से पहले पैर धोना

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको सोने के नियम जरूर पता होने चाहिए। नहीं, तो तबियत बिगड़ते टाइम नहीं लगता। इन्हीं नियम में पैर धोना भी शामिल है।

रात में पैर धोकर सोने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात में पैर धोकर सोने जाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

जोड़ों में होने वाले दर्द में आराम

रात में पैर धोकर सोने से जोड़ों में होने वाले दर्द से भी निजात मिल सकती है। आपको भी ऐसा करना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट सामने आ जाएगा।

बॉडी का तापमान नॉर्मल होना

शरीर की हेल्थ के लिए बॉडी का तापमान नॉर्मल होना बेहद जरूरी है और रात में पैर धोकर सोने से बॉडी का तापमान एकदम नॉर्मल रहता है।

स्ट्रेस से राहत

स्ट्रेस अब बिल्कुल आम हो चुका है और इस समस्या से हर तीसरा आदमी जूझ रहा है। स्ट्रेस से राहत पाने के लिए रात में पैर धोकर सोया जा सकता है। आपको काफी आराम मिलेगा।

पैरों की मांसपेशियां मजबूत होना

जो लोग रात में पैर धोकर सोने जाते हैं, तो ऐसे में उन लोगों की पैरों की मांसपेशियां काफी मजबूत रहती है और इसके चलते नींद भी काफी अच्छी आती है।

पैरों की बदबू गायब होना

जब हम ऑफिस से घर आते हैं, तो जूते उतारते समय पैरों में से तेज बदबू आने लगती है और कमाल की बात यह है कि रात में पैर धोकर सोने से बदबू गायब हो जाती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com