इन 4 चीजों को खाने से पाचन तंत्र होगा मजबूत, जानिए फायदें


By Akshara Verma08, Jul 2025 09:00 PMjagran.com

मजबूत पाचन तंत्र के लिए खाएं ये 4 चीजें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से पाचन तंत्र से जुड़ी लोगों में कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसको ठीक करने के लिए आप स्टोरी में बताई गई इन चीजों का सेवन जरूर करेँ।

अदरक का जूस

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के की अदरक का जूस काफी लाभदायक होता है। यह स्वाद के साथ-साथ शरीर को कई सारे फायदे पहुंचाता है। आप इसे जरूर पिएं।

कैसे करें इस्तेमाल?

पाचन संबंधी दिक्कतों को कम करने के लिए आप एक इंच अदरक के टुकड़े को कद्दूकस करके उसके रस को निकालकर गुनगुने पानी में मिलाएं। फिर, रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

अदरक का जूस कैसे फायदेमंद है?

क्या आप जानते हैं अदरक में जिंजेरॉल नमक पोषक तत्व पाया जाता है। यह पेट की गैस और सूजन को कम करता है। साथ ही, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

सौंफ का पानी

बड़े लोग काफी लंबे समय से खाने के बाद सौंफ का पानी पीना पसंद करते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूती देता है। साथ ही, आपके माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

आप रोज रात में सोने से पहले एक चम्मच सौंफ को पानी में भिगोकर रख दें। फिर, सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं।

सौंफ का पानी कैसे फायदेमंद हैं?

सौंफ में मौजूद तेल पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है, जो पाचन की क्रिया को बेहतर बनाता है। साथ ही, पेट से जुड़ी सभी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

आंवले का जूस

आंवला बालों के साथ-साथ शरीर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है। यह पाचन क्रिया में बेहद मजबूती लाता है। साथ ही, यह विटामिन सी का काफी अच्छा स्रोत होता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

आप पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रोज सुबह खाली पेट आंवला के जूस का सेवन करें। आप इसके जूस को बनाने के लिए आंवले को अच्छे से छीलकर खाएं। साथ ही, इसका जूस बनाएं।

आंवले का जूस कैसे फायदेमंद है?

आंवले का जूस पाचन को काफी तेज करता है। इस जूस को पीने से भोजन अच्छे से पचने लगता है।

हल्दी का पानी

क्या आप जानते हैं हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक के गुण पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक औषधि होती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

आप एक ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर इसे मिक्स करें। फिर, रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप इसमें काली मिर्च भी मिला सकते हैं।

हल्दी का पानी कैसे फायदेमंद है?

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए हल्दी का पानी बेस्ट ऑप्शन होता है। इसे पीने से पेट की सूजन और अपच की समस्या कम होती है। साथ ही, भोजन आसानी से पचने लगता है।

आप पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रोज इन चीजों का जरूर सेवन करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva