बिना मशीन के घुंघराले बालों को सीधा कैसे करें?


By Priyam Kumari05, Oct 2025 01:32 PMjagran.com

हेयर स्ट्रेटनिंग टिप्स

अगर आप बिना किसी मशीन की मदद से अपने बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं, तो इन आसान टिप्स को फॉलो करके खूबसूरत स्ट्रेट बाल पा सकती हैं।

नारियल तेल और तौलिए का तरीका

बालों को हल्का गीला करें और नारियल तेल लगाकर टाइट ट्विस्ट या रोल बनाएं। फिर रेशमी स्कार्फ या तौलिये से बांधकर रात भर सोएं। सुबह बाल अधिक सीधे और स्मूद दिखेंगे।

एलोवेरा जेल

3–4 चम्मच एलोवेरा जेल बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। यह बालों को हाइड्रेट करता है और कर्ल को नियंत्रित करता है।

दूध और शहद का मास्क

दो चम्मच दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर बालों पर लगाएं। 30–45 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह बालों को मॉइश्चराइज और मुलायम बनाकर कर्ल कम करता है।

एप्पल साइडर विनेगर रिंस

2 चम्मच ACV को 1 कप पानी में मिलाकर बाल धोने के बाद इस्तेमाल करें। यह बालों की क्यूटिकल को सीधा करता है और चमक बढ़ाता है।

स्ट्रेटनिंग के लिए तौलिया रोल

गीले बालों को बड़े सेक्शन में बांटकर तौलिये या रेशमी कपड़े से रोल करें। इसे रात भर छोड़ दें। सुबह बाल अधिक सीधे दिखेंगे।

ठंडे पानी से फाइनल रिंस

बाल धोने के बाद आखिरी बार ठंडे पानी से हेयर वॉश करें। यह बालों की क्यूटिकल को बंद करके बालों को चिकना और स्ट्रेट दिखाने में मदद करता है।

नियमित डीप कंडीशनिंग

सप्ताह में 2–3 बार गहरी कंडीशनिंग या हेयर मास्क (दही, केला, शहद, नारियल तेल) का इस्तेमाल करें। यह बालों को भारी बनाता है और कर्ल को नियंत्रित करता है।

इन टिप्स की मदद से सीधे और खूबसूरत बाल पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva