आज की बिजी और वर्क लोड लाइफस्टाइल के चलते हमारी सेहत पर नेगेटिव असर हो रहा है। वहीं, हमारी नींद भी पूरी नहीं हो पाती और जब किसी व्यक्ति की नींद पूरी नहीं हो पाती, तो उसका पूरा खराब चला जाता है।
अगर आप अपने शरीर को निरोग रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि कई बार 8 घंटे की नींद लेने से सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को टाइम पर सोना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप टाइम पर सोते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जब हम टाइम पर सोते हैं, तो हमारे शरीर में मौजूद सार्केडियन रिदम हमारे सोने-जागने का समय, शरीर के तापमान, हार्मोन्स और पाचन क्रिया आदि को कंट्रोल में रखने का काम करता है। इसके चलते शरीर भी एक्टिव रहता है।
जब हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है, तो ऐसे में इम्यूनिटी वीक होने से हम जल्दी जल्दी बीमार होने लगते हैं। वहीं, अगर आप टाइम पर सोते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी जड़ से मजबूत हो सकती है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको टाइम पर सोना चाहिए क्योंकि कम नींद अक्सर दिल को धड़कनों को तेजी से बढ़ाने का काम करती है।
आज के समय में डायबिटीज बीमारी बेहद आम हो चुकी है और इस बीमारी में शुगर लेवल कंट्रोल में रखना पड़ता है। जो लोग रोजाना टाइम पर सोते हैं, तो इससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
जिन लोगों को हर छोटी छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों के लिए टाइम पर सोना किसी दवा से कम नहीं है। टाइम पर सोने से दिमाग एकदम शांत रहता है और जब दिमाग शांत हो जाता है, तो स्ट्रेस भी गायब हो जाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com