लूज मोशन को तुरंत कैसे रोकें?


By Priyam Kumari17, Mar 2025 05:14 PMjagran.com

लूज मोशन क्यों होता है?

कई बार खराब खानपान के कारण लूज मोशन यानी दस्त की समस्या हो जाती है। इसके चलते शरीर में पानी की कमी और एनर्जी खत्म होने लगती है।

दस्त लगने से क्या होता है?

अगर लगातार लूज मोशन होने लगे, तो शरीर में कमजोरी भी काफी हो जाती है। कई लोगों की तो इसकी वजह से जान भी चली जाती है।

लूज मोशन को कैसे करें ठीक?

ऐसे में लूज मोशन का सही समय पर उपचार होना बहुत जरूरी है। अगर आपके घर में भी कोई व्यक्ति इस समस्या का सामना कर रहा है, तो इन घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करें।

तुरंत नींबू पानी पीएं

अगर आप दस्त की समस्या से गुजर रहे हैं, तो तुरंत नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी उपाय है, जो पेट दर्द और लूज मोशन को रोकने में मदद करता है।

केला काफी फायदेमंद

लूज मोशन के दौरान केले का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से दस्त में आराम मिलता है। साथ ही, यह कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करता है।

नारियल पानी करें ट्राई

नारियल पानी भी लूज मोशन को तुरंत ठीक करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह दस्त की समस्या को दूर और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

अदरक और पुदीना

अगर आप अदरक और पुदीना को पानी में डालकर पीते हैं, तो इससे दस्त की समस्या जल्दी ठीक हो जाती है। साथ ही, यह पेट के दर्द को भी कम करने में मदद करती है।

चाय में पानी मिलाकर पीएं

अगर आप आए दिन लूज मोशन से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में चाय में थोड़ा सा पानी मिलाकर पीने से दस्त जैसी समस्या खत्म हो जाती है।

हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva