आजकल गैस की समस्या काफी ज्यादा आम बात हो गई है, लेकिन सेहत के लिए गैस खराब मानी जाती है। अगर आप भी गैस की समस्या से परेशान है तो ये स्टोरी आपके लिए ही है।
आज हम आपको गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है। इन उपायों से आपको बहुत जल्द गैस से राहत मिलेगी।
छाछ में लेक्टिक एसिड पाया जाता है। अगर आपको गैस हो रही है तो आप छाछ में काली मिर्च का पाउडर डाल कर इसका सेवन करें।
अगर आपको गैस से जल्द राहत पाना है तो अजवाइन में काला नमक मिलाकर इसे खाएं जिससे पेट में फंसी गैस जल्द ही निकल जाएगी।
इसके अलावा गैस के लिए जीरे का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। जीरे का पानी पीने से गैस की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
अगर आप गैस की समस्या को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो रोज एक्सरसाइज करें। ऐसी कई एक्सरसाइज हैं जो गैस की समस्या को दूर करती हैं।
एक्सरसाइज के साथ साथ आप हेल्दी डाइट पर भी फोकस करें। इससे न केवल गैस की समस्या दूर होगी साथ ही आप स्वस्य भी महसूस करेंगे।
अगर आपको गैस हो रही है तो आप आंवले के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। आंवले का जूस सेहत के लिए लाभदायक है।