बच्चों की परवरिश में पेरेंट्स से हमेशा कुछ न कुछ छूट जाता है। बच्चों की अच्छी हैबिट्स पर ध्यान देते रहना चाहिए।
इसी क्रम में बच्चों को पैसे का महत्व भी समझाते रहें। उनकी हर डिमांड पूरी करते रहने से वे सेविंग्स के बारे में नहीं सीख पाते।
ऐसे में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जो बच्चों को सिखाकर सेविंग्स का महत्व सिखा सकते हैं और फिजूलखर्ची से बचा सकते हैं।
बच्चों को बताएं कि पैसे कहां से आते हैं। 5 साल के बच्चे को इसकी जानकारी देना शुरु करें।
कुछ समय बाद बच्चे की पॉकेट मनी फिक्स कर दें। उसके अलावा पैसे न दें। इससे बच्चे फिजूलखर्च से बचेंगे।
बच्चों को समझाए कि उनके लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं। जरूरी चीजों को ही खरीदने की सलाह दें।
बच्चों को एक गुल्लक दें और उसमें पैसे रखना सिखाएं। इससे उनकी सेविंग्स की आदत बनेगी।
पेरेंट्स को अपने ऊपर भी कंट्रोल रखना चाहिए, क्योंकि बच्चे पेरेंट्स से ही सबसे अधिक सीखते हैं। यदि पेरेंट्स बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करते हैं तो बच्चे भी ऐसा ही करेंगे।
लाइफस्टाइल और पेरेंटिंग टिप्स से जुड़़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com