कई बार घर में वास्तु दोष हो जाता है, जिससे परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि बिना तोड़फोड़ वास्तु दोष कैसे दूर करें?
घर में किसी भी काम को करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से वास्तु दोष दूर होने लगता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के ईशान कोण में उड़ते पक्षियों, उगते सूरज या नदियों की तस्वीर लगाना चाहिए। इससे दोष कम होने लगता है।
वास्तु के अनुसार, घर के अग्निकोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आप वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो बाथरूम के कोने में एक कटोरी में नमक करके रख दें। ऐसा करने से दोष कम होने लगता है।
भगवान गणेश के प्रसन्न होने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु दोष दूर करने के लिए अग्निकोण पर गणेश जी की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
वास्तु दोष से बचने के लिए रोजाना घर में साफ-सफाई रखें। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है और तरक्की के योग बनते हैं।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ