अक्सर लोग अपने घर के आसपास पेड़-पौधे लगाते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सा पौधा लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं?
घर में किसी भी पेड़-पौधे को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कई पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जिसे घर में आसपास लगाने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार, घर पर पलाश का पौधा लगाना शुभ होता है। इसे लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
घर पर पलाश का पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।
पलाश का पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर का माहौल भी अच्छा रहता है।
घर में पलाश का पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे पैसों का आवागमन भी बना रहता है और तरक्की के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, पलाश के पेड़ को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
घर में पेड़-पौधे लगाने के नियम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ