अपर लिप्स के बाल घर बैठे कैसे हटाएं?


By Akshara Verma24, Apr 2025 01:30 PMjagran.com

घर पर कैसे हटाएं अपर लिप्स के बाल

अपर लिप्स के अनचाहे बाल लकड़ियों की खूबसूरती को कम कर देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हो चुकी हैं, तो चिंता न करें। स्टोरी से जानिए कि कैसे घर बैठे ही आप इन अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।

दूध और हल्दी

अपर लिप्स को हटाने के लिए आप दूध और हल्दी का उपयोग कर सकती हैं। 1 चम्मच दूध में आधी चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप पेस्ट को हफ्ते में करीब 3 बार लगाएं।

दही, शहद और हल्दी

लिप्स के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप दही, शहद और चीनी का स्क्रब बनाएं। स्क्रब को बनाने के लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद और उसमें चुटकी भर हल्दी को मिलाएं। फिर, इसे आप लिप्स पर लगाएं।

चीनी पेस्ट

अपर लिप्स के बालों को हटाने के लिए आप घर पर चीनी से एक गाढ़ा पेस्ट बना सकती हैं। पेस्ट बनाने के लिए एक कड़ाई लें और उसमें 1 बड़ी चम्मच चीनी और थोड़ा से नींबू के रस को मिलाएं। फिर, इसे करीब 15 मिनट के लिए लगाएं।

आलू का रस

आलू का रस बालों को हटाने के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। आप आलू को पीसकर उसके रस को सोने से पहले लगाएं। लेकिन, रस को सिर्फ कॉटन के कपड़े से ही लगाएं।

वैक्स, नींबू और चीनी

आप अनचाहे अपर लिप्स के बालों को हटाने के लिए घर पर ही चीनी और नींबू से वैक्स बना सकती हैं। फिर, इस वैक्स को स्किन पर लगाकर कपड़े से खींचे।

गेहूं का आटा, हल्दी और कच्चा दूध

आप 1 चम्मच गेहूं के आटे में 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी को मिलकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर, इस पेस्ट को अच्छे से अपर लिप्स पर लगाएं और अनचाहे बालों को हटाएं।

आप इन घरेलू उपायों से अपने अनचाहे बालों को हटा सकती हैं, परंतु इसके लिए आपको थोड़ा सा सब्र रखना पड़ेगा। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik