हर घर में आपको छोटी-छोटी पंखुड़ियों वाले सदाबहार का पौधा देखने को मिल ही जाता है। यह एक ऐसा पौधा है, जिसमें फूल बारह महीने खिलते हैं, इसलिए इसे सदाबहार कहा जाता है।
अपने घर की बालकनी और आंगन को सुंदर बनाने के लिए लोग सदाबहार के पौधों को लगाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में सदाबहार का पौधा लगाने से क्या होता है।
घर में सदाबहार का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। आप इसे अपने घर के अंदर या आंगन में लगा सकते हैं।
घर में सदाबहार पौधे को लगाने के नुकसान भी होते हैं। आपको बता दें कि यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है, जिससे बाकी पौधों की जगह भी छीन सकता है।
अगर आप घर में व्हाइट या पिंक फूल वाला सदाबहार का पौधा लगते हैं, तो यह घर की नेगेटिविटी को दूर करता है।
कई लोगों को फूलों के पराग से एलर्जी होने की समस्या होती है। ऐसे में जिन लोगों को सांस से जुड़ी परेशानियां हैं, उन्हें ये पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए।
घर में लगाए जाने वाले सदाबहार के फूलों से भगवान की पूजा भी की जाती है। ऐसे में अगर आप घर में इस पौधे को लगाते हैं, तो इससे वहां सकारात्मकता आएगी।
कई बार छोटे बच्चे या पालतू जानवर फूल-पत्तियों को तोड़कर मुंह में डाल लेते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
सदाबहार से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva