कपड़े से जंग का दाग कैसे हटाएं?


By Priyam Kumari04, Nov 2025 04:40 PMjagran.com

जंग के दाग हटाने के नुस्खे

कपड़ों पर दाग लगना बेहद आम समस्या है, जंग के दाग हटाना मुश्किल हो सकता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए ये कुछ आसान उपाय आजमाएं।

नींबू और नमक का कमाल

जंग के दाग पर थोड़ा नींबू का रस और नमक लगाएं। 5–10 मिनट धूप में रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से दाग धीरे-धीरे गायब हो जाएगा।

टूथपेस्ट का ट्रिक

सफेद टूथपेस्ट दाग पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गीले कपड़े से पोछ दें। यह तरीका हल्के जंग के दागों पर जल्दी असर दिखाता है।

बोरिक पाउडर और नींबू का रस

बोरिक पाउडर और नींबू का रस दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग पर लगाएं। इसके सूखने के बाद ठंडे पानी से धोएं। इसके बाद दाग फीका पड़ जाएगा।

सिरका और बेकिंग सोडा

एक कटोरे में सिरका और बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पेस्ट को दाग पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें, फिर हल्के से रगड़कर धो लें।

डिशवॉश लिक्विड और सिरका

1 चम्मच सिरका और कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड मिलाकर कपड़े पर रगड़ें। यह तरीका नाजुक फैब्रिक के लिए सुरक्षित है।

धूप में सुखाना जरूरी

धूप की गर्मी नींबू या सिरके के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करती है, जिससे दाग जल्दी हल्का होता है।

ब्लीच का इस्तेमाल सोच-समझकर करें

सफेद कपड़ों पर ही हल्का ब्लीच इस्तेमाल करें। रंगीन कपड़ों पर ब्लीच लगाने से उनका रंग उड़ सकता है।

जंग का दाग जितनी जल्दी साफ करेंगे, उतना ही जल्दी हटेगा। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva