प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में वजन बढ़ने और घटने के कारण त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं।
गर्भावस्था के दौरान पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ गए हैं और उन्हें कम करना चाहती हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से उन्हें हल्का किया जा सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान पेट पर अधिक स्ट्रेच मार्क्स दिखने लगे हैं, तो रोजाना सोने से पहले बादाम का तेल निशानों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है। इसके लिए एलोवेरा जेल से मार्क्स पर लगाएं, फिर 15 मिनट बाद धो लें।
अगर आपके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स दिखने लगे हैं, तो कटे हुए आलू को निशानों पर रगड़ें। ऐसा 10 मिनट तक करने से जल्द निशान कम हो जाएंगे।
अंडे में मौजूद अमीनो और प्रोटीन स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। इसके लिए अंडे के सफेद भाग को निशानों पर अप्लाई करें।
नारियल तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसके साथ नींबू का रस मिलाकर मार्क्स पर लगाते हैं, तो जल्द निशानों को हल्का कर सकती हैं।
गुलाब जल भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह फटी एड़ियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इन घरेलू उपायों की मदद से आप भी स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva