महिलाएं हेल्दी रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 चीजें


By Farhan Khan21, May 2025 01:40 PMjagran.com

महिलाओं का हेल्दी रहना एक चुनौती

महिलाएं अक्सर ऑफिस और घर के कामकाज के चलते अपनी सेहत का ध्यान न के बराबर रख पाती है। ऐसे में उनके बीमार होने का खतरा भी बराबर बना रहता है।  

महिलाएं जरूर खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

ग्रीक योगर्ट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं को ग्रीक योगर्ट का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

बादाम रोज खाएं

जो महिलाएं अपनी डाइट में बादाम शामिल करती है, उनका दिमाग और दिल लंबे समय तक हेल्दी रहता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोटेशियम होता है।

ब्रेकफास्ट में सीड्स शामिल करें

महिलाओं को ब्रेकफास्ट में पंपकिन सीड्स, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स आदि शामिल करने चाहिए। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर होता है।

पालक है बेस्ट

महिलाओं में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप पालक खा सकती हैं क्योंकि ये आयरन का रिच सोर्स होता है।

मसूर की दाल रोज खाएं

मसूर की दाल में प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करती है।

एक आंवला रोज

अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आंवला जरूर खाएं। इसमें विटामिन-सी होता है और विटामिन-सी इम्यूनिटी की रक्षा करता है।  

महिलाएं हेल्दी रहने के लिए जरूर ये 5 चीजें जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com