बारिश के मौसम में ऑयली स्किन पर पिंपल्स होना एक आम समस्या होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं घरेलू उपायों से उन्हें कम किया जा सकता हैं।
चेहरे पर जमी गंदगी और तेल के कारण स्किन पर पिंपल्स होने लगते है। इन्हें कम करने के लिए आप रोज नियमित रूप से चेहरे को ठंडे पानी से धोया करें।
नींबू का रस एक नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल एजेंट होता है, जो पिंपल को कम करने में मदद करता है। आप नींबू के रस को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से वह धीरे-धीरे अपने आप कम हो जाएगें।
टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है, जो पिंपल को कम करने में काफी मदद करते है। इसे चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन से पिंपल्स कम होने लगते हैं।
मुल्तानी मिट्टी चेहरे को ठंडक देती है। यह आयली स्किन के लिए काफी लाभदायक होती हैं। साथ ही, यह पिंपल्स को कम करने में भी मदद करते हैं।
आलू के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है, जो पिंपल को कम करने में मदद कर सकता है। आप आलू के रस को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
ऑयली स्किन को मॉइस्चराइज करना भी जरूरी है। नियमित रूप से मॉइस्चराइज करने से आप ऑयली स्किन को नियंत्रित कर सकते हैं।
हेल्दी डाइट लेना भी पिंपल को कम करने में मदद कर सकता है। फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसे स्वस्थ आहार लें और ऑयली और मसालेदार खाद्य पदार्थों से बचें।
आप ऑयली स्किन से पिंपल्स को इन तरीकों से दुर कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik