आज के समय में चश्मा लगाना कॅामन हो गया है। इससे चेहरे पर भी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि चेहरे की सुरक्षा कैसे करें।
लोग अधिक समय तक चश्मा लगाए रहते हैं, जिससे उनके चेहरे पर निशान पड़ जाता है। इस निशान को हटाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे से चश्मे के दाग को हटाने के लिए संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ दूध मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग मिट जाता है।
खीरे में एंटी-आक्सीडेंट तत्व पाया जाता है, जो चेहरे से निशान को हटाने में काफी मददगार होता है। इसके उपयोग से चेहरा ग्लो करने लगेगा।
चेहरे को साफ रखने में गुलाब काफी मददगार होता है। गुलाब जल को सोने से पहले स्किन पर लगाने से सभी तरह के निशान दूर होते हैं।
टमाटर का रस स्किन पर ग्लो लाता है। इसके जूस को आधा घंटे तक चेहरे पर लगाए रहने से सभी निशान दूर होते हैं।
अगर आपके चेहरे पर किसी तरह की दाग या निशान पड़ा हो तो रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाकर दूर किया जा सकता है।
बादाम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। रोजाना इसके तेल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर पड़े सारे निशान दूर हो जाते हैं।
लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ