नाखूनों पर लगी मेहंदी का रंग अक्सर जल्दी नहीं जाता और नाखून फीके दिखने लगते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप नाखूनों से मेहंदी का दाग साफ कर सकते हैं।
नींबू नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। नाखूनों पर नींबू का रस रगड़ें और 5-10 मिनट बाद धो लें। नियमित करने से दाग हल्के हो जाएंगे।
व्हाइटनिंग टूथपेस्ट में ऐसे एजेंट होते हैं जो दाग हल्के करते हैं। नाखूनों पर टूथब्रश से हल्का रगड़ें। यह मेहंदी का रंग निकालने में मदद करता है।
आधा चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को नाखूनों पर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ ही दिनों में मेहंदी का रंग हल्का होने लगेगा।
गुनगुने पानी में नमक डालकर नाखून भिगोएं। नमक एक्सफोलिएशन का काम करता है। इससे नाखूनों पर जमी मेहंदी धीरे-धीरे हटने लगेगी।
2-3 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड को गुनगुने पानी में मिलाएं। नाखूनों को इसमें 5 मिनट डुबोकर रखें। फिर ब्रश से हल्का साफ करें।
1 चम्मच शुगर में थोड़ा ऑलिव ऑयल डालकर स्क्रब बनाएं। नाखूनों पर रगड़ें, इससे दाग हल्के होंगे और नाखून भी चमकेंगे।
अगर जल्दी रंग हटाना है तो नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें। कॉटन से नाखून साफ करें। यह सबसे आसान और फास्ट तरीका है।
नाखूनों से मेहंदी का रंग हटाने के लिए नेचुरल उपाय अपनाना ज्यादा सुरक्षित है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva