शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को तुरंत कैसे दूर करें?


By Ashish Mishra03, May 2024 01:14 PMjagran.com

हीमोग्लोबिन की कमी

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि हीमोग्लोबिन की कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं?

खानपान में बदलाव

अक्सर लोगों के खानपान में बदलाव होने पर हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करना

खानपान में बदलाव करके हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

इसमें विटामिन ए, बी12, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होने लगती है। इन सब्जियों में पालक, शिमला मिर्च और ब्रोकली शामिल कर सकते हैं।

खजूर खाएं

यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मददगार है। रोजाना 2-3 खजूर खाने से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होने लगती है।

केले का सेवन करें

इसे खाने से ब्लड काउंट बढ़ने लगता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

चुकंदर खाएं

हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर को रामबाण माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। चुकंदर खाने से पाचन भी दुरुस्त रहता है।

अनार का सेवन करें

इसमें प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, आयरन और कार्बोहाइड्रेट होता है। अनार हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ