होली की राख से नजर कैसे उतारें?


By Amrendra Kumar Yadav22, Mar 2024 08:00 AMjagran.com

होली का पर्व

होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा, इससे एक दिन पहले होलिका दहन होता है। होली के दिन एक दूसरे के रंग, गुलाल लगाया जाता है और गले लगकर शुभकामनाएं दी जाती हैं।

होलिका की आग

मान्यताओं के अनुसार, होलिका की आग का बहुत महत्व होता है, इसे घर में लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

होलिका की राख से उतारें नजर

होलिका की राख से नजर उतारी जाती है, अगर कोई बच्चा बार-बार रो रहा है और खा-पी नहीं रहा है तो होलिका की राख से बच्चे की नजर उतारें, ऐसा करने से बच्चा स्वस्थ होता है।

रोग-दोष होते हैं दूर

होलिका की राख से बहुत लंबे समय से बीमार व्यक्ति की परेशानियां भी दूर होती हैं, इसके लिए बीमार व्यक्ति के सिर पर होलिका की राख लगाएं, 21 दिनों तक यह उपाय रोज करें। बहुत जल्द आराम मिलेगा।

लौंग और बताशों से करें उपाय

अगर किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो होलिका के दिन 7 लौंग और 5 बताशों को लेकर सिर पर से 5 बार उतारें, ऐसा करने से सारे कष्ट दूर होते हैं।

गोबर से बनी चीजें करें अर्पित

होलिका दहन के समय गोबर से बने उपले और अन्य आकृतियों को अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

होलिका की राख को लाल पोटली में बांधकर रखें

आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए होलिका की राख को लाल पोटली में बांधकर तिजोरी में या पैसे रखने की जगह पर रखें, ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

घर का वास्तु दोष होता है दूर

घर में वास्तु दोष होने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इससे बचाव के लिए होलिका की राख घर पर लाएं और हर कोने में रखें, ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

होलिका के ये उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM