कोहनी काली होने के कई कारण होते हैं परंतु गर्मियों में यह बहुत जल्दी गंदी और काली होने लगती हैं, जी हां। कोहनी साफ करने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
काली कोहनी को गोरा करने के लिए आप आलू का रस और मुल्तानी मिट्टी को मिलकर पेस्ट लगा सकते हैं। पेस्ट को बनाने के लिए एक बाउल लिजिए। उसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2-3 चम्मच आलू का रस और गुलाब जल को मिलाकर लगाए।
सभी मिश्रण को तैयार करने के बाद पेस्ट को ब्रश या हाथों की सहायता से कोहनी पर लगाए। करीब 15-20 मिनट तक पेस्ट को लगाकर साफ ठंडे पानी से साफ कर लें।
नींबू में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो काले दाग धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। काली कोहनी को साफ करने के लिए 1 नींबू और 1 चम्मच चीनी लीजिए।
नींबू के रस में चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। मिलाने के बाद पेस्ट को कोहनी पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए अच्छे से स्क्रब करें। फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें।
कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आप आलू के रस में हल्दी मिलाकर पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कटोरी में 2-3 चम्मच आलू का रस लें और 1/2 चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं। पेस्ट को अपनी कोहनी पर 20 मिनट के लिए अच्छे से अप्लाई करें।
घर में मौजूद इन चीजों से आप अपनी कोहनी को अच्छे से साफ कर सकते हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik