डायबिटीज के मरीज खाएं ये मीठी चीजें, नहीं बढ़ेगा Blood Sugar


By Farhan Khan13, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

डायबिटीज बीमारी

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग तेजी से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज इन्हीं बीमारियों से एक है, जो बेहद आम हो चुकी है।

डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे दवाई और खानपान के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज के मरीज खाएं ये मीठी चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी मीठी चीजों के बारे में बताएंगे, जो डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ेगा। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

शहद खाएं

डायबिटीज के मरीज शहद का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।

खजूर है रामबाण

डायबिटीज में खजूर भी किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। आप दिन में 2-3 खजूर खा सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि एप्पल साइडर विनेगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।

डार्क चॉकलेट सीमित मात्रा में खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में चीनी की मात्रा कम होती है। डायबिटीज के मरीज आराम से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, आपको इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com