आलू एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर किचन में पाया जाता है। एक कच्चे आलू का रस आपकी त्वचा को साफ और निखारने में मदद करता है।
अगर आप आलू से चेहरे के दाग धब्बों को दूर करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आलू के फेस पैक के बारे में, जिसे लगाने से डार्क स्पॉट्स, टैनिंग और पिगमेंटेशन की परेशानी दूर होती है।
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप आलू और एलोवेरा जेल का फेस पैक बनाकर लगाते हैं, तो यह त्वचा के दाग-धब्बे, मुंहासे और टैनिंग जैसी समस्या को दूर करता है।
शहद भी त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आलू का रस निकालकर शहद में मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करने के लिए आलू और टमाटर के रस को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आलू के रस में मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर दें। फिर इसे चेहरे पर आसानी से लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल भी हट जाते हैं।
आलू और चावल का आटा का फेस पैक भी चेहरे की परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच आलू के रस और चावल का आटा मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें।
चेहरे को ग्लोइंग और मुंहासे को दूर करने के लिए आलू और नींबू के रस को मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह से मिक्स करें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
आलू के इन फेस पैक से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva