रूसी की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके


By Ashish Mishra20, Jul 2023 01:09 PMjagran.com

रूसी की समस्या

लोग अपने बालों को स्वच्छ और चमकदार बनाना चाहते हैं। कई लोगों के बाल में रूसी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आइए जानते हैं कि इससे कैसे बचा जा सकता है?

घरेलू उपाय

बालों से रूसी को दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय हैं। इसे अपनाकर रूसी को दूर किया जा सकता है।

नींबू का रस

बालों से रूसी की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नारियल के तेल के साथ मिलाकर मसाज करके इस समस्या से बचा जा सकता है।

दही

रूसी की समस्या को खत्म करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पैक बनाकर लगाने रूसी की समस्या दूर होने लगती है।

नीम

नीम एक औषधिय पौधा होता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियां को दूर करने के लिए किया जाता है। यह बालों से रूसी की समस्या को दूर करने मेंं काफी मददगार है।

संतरे का छिलका

संतरे के छिलके को पीसकर उसमें नींबू मिला लें। इसे बालों में लगाने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

लहसुन

बालों से रूसी को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे पीसकर इसमें शहद मिलाकर 15 मिनट तक बालों में लगाए रहना चाहिए।

अंडा

अंडे के अंदर के पीले भाग को निकालकर बालों पर एक घंटे तक बालों पर लगाएं रखना चाहिए। इसे अच्छे से धोना चाहिए, क्योंकि इससे बद्बू भी आ सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ