4 घंटे रखी चाय को पीने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Ashish Mishra20, Jul 2023 12:57 PMjagran.com

चाय

सुबह उठने के बाद कई लोगों की पहली पसंद चाय ही होती है। इसे पीने के बाद ही रोजाना के कार्यों को करना शुरू करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जो चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं। आइए जानते हैं कि इससे क्या नुकसान होता है?

चाय पीना

चाय थकान, सर्दी-जुकाम और सिर दर्द को दूर करने का एक बेहतरीन विकल्प है। यह शरीर में कई समस्याओं को भी दूर कर देती है।

गर्म चाय

कई लोग चाय के इतने शौकीन होते हैं कि उसे दोबारा गर्म करके पीते है, जबकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

माइक्रोबियल

अगर आप चाय को बनाने के बाद 4 घंटे तक छोड़ देते हैं तो उसमें कई तरह के बैक्टीरिया प्रवेश करते हैं। इसे दोबारा गर्म करके पीने से माइक्रोबियल की समस्या हो सकती है।

एसिडिटी

बासी चाय को पीने से आंत में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे सीने में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एसिडिक गुण के कारण एसिडिटी भी हो सकती है।

ब्लड प्रेशर की समस्या

ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को बासी चाय को गर्म करके पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

टैनिन

चाय को ज्यादा समय तक रखने के बाद गर्म करने से टैनिन बाहर निकल जाता है। जिसके कारण चाय का स्वाद कम हो जाता है।

चाय पीने का टाइम

अगर आपको चाय को बनाए हुए 15 मिनट ही हुए हैं तो इसे गर्म करके पी सकते हैं। इससे स्वास्थ्य पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ