होंठ का कालापन दूर कैसे करें?


By Priyam Kumari23, Sep 2025 04:35 PMjagran.com

गुलाबी होंठ कैसे पाएं?

आपका चेहरा चाहे कितना ही नेचुरल चमकदार क्यों न हो, लेकिन अगर लिप्स पर ड्राईनेस या कालापन हो जाए तो ये आपकी खूबसूरती को कम कर सकता है।

लिप्स का कालापन दूर करने के टिप्स

हर किसी की चाहत होती है कि उसके होंठ खूबसूरत और गुलाबी हों। अगर आप अपने लिप्स से कालापन दूर करना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं।

नींबू और शहद का मिश्रण

थोड़ा नींबू का रस और शहद मिलाकर होंठों पर लगाएं। 5–10 मिनट बाद धो लें। नींबू स्किन को हल्का करता है और शहद नमी बनाए रखता है।

चीनी और नारियल तेल से स्क्रब

थोड़ी चीनी और नारियल तेल मिलाकर होंठों को हल्के हाथ से स्क्रब करें। इससे डेड स्किन हटती है और होंठ मुलायम बनते हैं।

गुलाब जल और ग्लिसरीन

गुलाब जल में थोड़ी ग्लिसरीन मिलाकर रोज रात सोने से पहले होंठों पर लगाएं। यह होंठों को हाइड्रेट करता है और नेचुरल गुलाबी रंग लाता है।

पानी पीने की आदत

पर्याप्त पानी पीने से होंठ ड्राई नहीं होते और प्राकृतिक रंग बरकरार रहता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

बीटरूट का रस

बीटरूट का रस होंठों पर लगाने से उनका रंग गुलाबी होता है। यह एक प्राकृतिक और सेफ तरीका है।

हेल्दी डाइट अपनाएं

हेल्दी लिप्स पाने के लिए हेल्दी डाइट भी जरूरी है। विटामिन C और E से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। ये होंठों की रंगत सुधारने में मदद करते हैं।

इन आसान उपायों को रोजाना अपनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva