गुस्सा हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। ज्यादा गुस्सा आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें गुस्सा मैनेज करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में।
गुस्सा आने पर धीरे-धीरे गहरी सांसें लें। इससे दिमाग को ऑक्सीजन मिलती है और मन शांत होता है।
अगर आपको ज्यादा गुस्सा आता है, तो योग, स्ट्रेचिंग या हल्की एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है और गुस्सा कंट्रोल रहता है।
किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय थोड़ा रुकें। इससे आप सही निर्णय ले पाते हैं और गुस्सा कम होता है।
सकारात्मक सोच से मन शांत रहता है। खुद से कहें कि हर समस्या का हल है, इससे गुस्सा कम होता है।
मेडिटेशन और माइंडफुलनेस तकनीक अपनाने से दिमाग शांत होता है और गुस्सा कंट्रोल में रहता है।
अपनी भावनाओं को किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें। या डायरी में लिखें। इससे मन हल्का होता है और गुस्सा घटता है।
मन को शांत करने के लिए पसंदीदा काम करें। म्यूजिक सुनें, टहलें या हल्का हॉबी करें। इससे तनाव कम होता है।
इन आसान उपायों को रोजाना अपनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva