काफी लड़कियां काले घुटनों के कारण शॉर्ट ड्रेसेज नहीं पहन पाती हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चिंता न करें। यह स्टोरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए आप आलू और नींबू के रस का इस्तेमाल करें। आलू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो कालेपन को दूर करने में मदद करता है।
एक कटोरी लीजिए। उसमें बराबर मात्रा में आलू का रस और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर, एक कॉटन पैड की सहायता से इसे लगाकर आधे घंटे बाद साफ पानी से धो लें।
क्या आप जानते हैं शहद और नमक स्किन को एक्सफोलिएट करता है। साथ ही, नींबू में ब्लीचिंग करना का गुण पाया जाता है। घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए यह बेस्ट घरेलू नुस्खा है।
आप इसे लगाने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस लें। फिर, उसमें चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट घुटने पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।
घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए दही सबसे बेस्ट उपायों में एक माना जाता हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन के रंग को हल्का करता है। साथ ही, डेड स्किन को हटाने में भी मदद करता है।
1 कटोरी में 2-3 चम्मच गाढ़ा दही लें और उसे एक चम्मच की सहायता से अपने काले घुटनों पर अच्छे से लगाएं। फिर, 10 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद ठंडे और साफ पानी से धो लें।
टमाटर में एसिड, एंजाइम और ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं। यह डेड स्किन को हटाने में भी मदद करता है।
काले घुटनों को चमकदार बनाने के लिए आप 1 कटोरी में टमाटर के रस को निकालें। फिर, उसे 20-25 मिनट के लिए घुटनों पर लगाकर साफ पानी से धो लें।
घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए आप हमारे बताए गए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik