नीम की पत्तियां इन 5 परेशानियों में होती हैं रामबाण


By Farhan Khan01, May 2025 11:27 AMjagran.com

नीम की पत्तियां होती हैं गुणकारी

सदियों से नीम का पेड़ औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चाहें इसके बीज की बात हो या इसकी टहनी की। वहीं, नीम की पत्तियां भी सेहत के लिए काफी गुणकारी होती हैं।

नीम की पत्तियां इन परेशानियों में होती हैं रामबाण

आज हम आपको बताएंगे कि नीम की पत्तियां किन परेशानियों को दूर करने में रामबाण मानी जाती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

नीम की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व

नीम की पत्तियों में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी, विटामिन-ई, आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फैट, अमीनो एसिड, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है, ऐसे में रोज नीम की पत्तियां खाने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।

खून की कमी होगी पूरी

जो लोग अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करना चाहते हैं, उन्हें खाली पेट नीम की पत्तियां खानी चाहिए। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

हड्डियों के लिए अमृत

नीम की पत्तियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ऐसे में आपको रोज इन पत्तियों का सेवन करना चाहिए।

स्किन रहेगी हेल्दी

स्किन संबंधी परेशानियों से राहत के लिए नीम की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इनमें विटामिन-ई पाया जाता है, जो कि स्किन को हेल्दी रखने का काम करती है।

पेट रहेगा अच्छा

अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो आपको डाइट में नीम की पत्तियां शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर होता है और फाइबर पेट को अच्छा रखता है।

नीम की पत्तियां इन 5 परेशानियों में रामबाण मानी जाती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com