कब्ज के लिए दही का ऐसे करें उपयोग, मिलेगी राहत


By Ashish Mishra26, Mar 2024 03:20 PMjagran.com

कब्ज की समस्या

आज के समय में अक्सर लोग कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दही का उपयोग कैसे करना चाहिए?

खानपान में बदलाव

अक्सर लोगों के खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर कब्ज जैसे समस्या होने लगती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

दही का उपयोग

दही में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही की तासीर की ठंडी होती है। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज जैसी समस्या भी दूर होने लगती है।

दही में अजवाइन मिलाएं

कब्ज की समस्या में दही काफी फायदेमंद होता है। इसमें अजवाइन मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा पाचन भी बेहतर होता है।

दही में जीरा पाउडर मिलाएं

दही के साथ जीरा पाउडर मिलाकर खाना पेट के लिए अच्छा माना जाता है। जीरा पाचन एंजाइम को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।

काला नमक और दही

कब्ज से छुटकारा दिलाने में दही और काला नमक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दही में काला नमक मिलाकर खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होने लगती है।

वजन को कम करने में मददगार

अगर आप वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो दही का सेवन करें। इससे तेजी से वजन कंट्रोल होने लगता है।

हार्ट को हेल्दी रखना

दही खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त पदार्थों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ