स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी समस्या है, जो एकदम से वजन बढ़ने, घटने या गर्भावस्था के कारण होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स पेट, पैर, हाथ, जांघों और सीने पर भी होते हैं। इनकी वजह से कई बार महिलाओं का आत्मविश्वास भी डोल जाता है।
अगर आपके शरीर पर भी काफी ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर इस परेशानी से राहत पा सकती हैं।
अगर आपके पेट पर अधिक स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो नारियल के तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें। इसे आप रात भर लगाकर सो सकती हैं, जिससे मार्क्स कम हो जाएंगे।
अगर आप चाहती हैं कि पेट से स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाए, तो इसके लिए रोज रात को त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, फिर आंधे घंटे बाद धो लें।
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होते हैं, जो त्वचा पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है।
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए शहद को मार्क्स पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा।
पेट से स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए चीनी में बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर अप्लाई करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मार्क्स कम हो जाएंगे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva