ऐसे हटाएं पिंपल्स के गहरे निशान


By Shradha Upadhyay30, Apr 2024 06:47 PMjagran.com

पिंपल्स के निशान

अक्सर कई लोग के चेहरे पर कई कारणों के चलते पिंपल्स निकलने लगते हैं। ऐसे में ये ठीक होने के बाद फेस पर गहरे निशान छोड़ जाते हैं। जो कि देखने में काफी बुरे लगते हैं।

मुंहासों से छुटकारा

ऐसे में हम जल्द से जल्द अपने चेहरे से इन जिद्दी कील-मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के उपाय सोचने लगते हैं। जिनके लिए घरेलू सबसे असरकारी होते हैं।

क्यों होते हैं पिंपल्स?

अक्सर पिंपल्स खून में इंफक्शन, पेट खराबी, पेट की गर्मी, स्किन इंफेक्शन आदि के कारण निकलते हैं। जो कि देखने में काफी बुरे लगते हैं।

ऐसे हटाएं पिंपल्स के निशान

आज हम आपको फेस से मुंहासे हटाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

शहद-दालचीनी

शहद और दालचीनी दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप शहद और दालचीनी का मास्क बनाकर इसे पिंपल्स के निशान पर लगाएं। इससे आपको काफी असर दिखेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाने वाला एलोवेरा आपके मुंहासे के जिद्दी निशान हटाने के साथ मुंहासों की समस्या भी खत्म करेगा।

संतरे का छिलका

संतरे के छिलकों को पीसकर इसमें गुलाबजल मिलाकर लगाने से कील-मुंहासों के निशान जल्द गायब होने लगते हैं।

आलू का रस

आलू को काटकर इसे पीस लें। अब इसका रस निकालकर कॉटन बॉल्स की मदद से मुंहासों के निशान पर लगाएं। अब इसे 10-15 मिनट बाद सूख जाने पर धो लें। आलू में मौजूद एंजाइम से दाग हल्के पड़ने लगते हैं।

ऐसी ही स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ