शरीर को हेल्दी रखने के लिए लौंग खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट 1 लौंग चबाने के क्या होता है?
इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, प्रोटीन, पोटेशियम, सोडियम और कैल्शियम पाया जाता है। इसे खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं।
रोजाना सुबह उठने के बाद खाली पेट 1 लौंग चबाना चाहिए। इससे पूरे दिन मन साफ रहता है और अन्य परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। रोजाना खाली पेट 1 लौंग चबाने से दांत-मसूड़ों की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा बैक्टीरियल में मर जाते हैं।
पाचन को बेहतर करने में लौंग बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह लौंग चबाने से पाचन दुरुस्त रहता है और गैस की समस्या भी दूर होने लगती है।
सुबह खाली पेट 1 लौंग चबाने से जोड़ों में हो रहा दर्द कम होने लगता है। बादाम के तेल में लौंग का तेल मिलाकर जोड़ों की मालिश भी कर सकते हैं।
अगर आप स्पर्म काउंट और यौन शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट 1 लौंग खाएं। लौंग को दूध में उबालकर भी पी सकते हैं।
लौंग में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। सुबह खाली पेट 1 लौंग चबाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युकत चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ