बारिश के बाद उमस से हैं परेशान? ऐसे पाएं राहत


By Priyam Kumari09, Jul 2025 06:00 PMjagran.com

मानसून में होने वाली बीमारियां

गर्मी के मौसम के बाद बारिश हर किसी को अच्छी लगती है। यह मौसम राहत देने के साथ कई बीमारियां भी साथ लेकर आता है।

उमस वाली गर्मी होने पर क्या करें?

कई बार बरसात के बाद उमस वाली गर्मी पड़ने लगती है। इन दिनों पसीना, चिपचिपाहट और थकान होने से लोग परेशान रहते हैं।

उमस से राहत दिलाएंगे ये टिप्स

अगर आप भी बारिश के मौसम में पड़ गई उमस वाली गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो इन टिप्स की मदद से राहत पा सकते हैं।

खूब पानी पिएं

उमस वाली गर्मी से राहत पाने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। साथ ही, ठंडे पदार्थ का सेवन करें।

वेंटिलेशन लगाएं

बारिश के मौसम में उमस से बचने के लिए घर में वेंटिलेशन जरूर लगवाएं। यह गर्म हवा को बाहर निकालने में मदद करता है।

ठंडी चीजें खाएं

बारिश के बाद अक्सर उमस बढ़ जाती है। इससे राहत पाने के लिए ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, दही और जूस पिएं।

हल्के कपड़े पहनें

उमस वाली गर्मी में हल्के यानी कॉटन के कपड़े पहनना चाहिए। यह पसीना सोखने में मदद करता है।

हल्का खाना खाएं

अगर आप भी उमस वाली गर्मी से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में हल्का खाना ही खाएं। मानसून में ऑयली चीजों के सेवन से बचें।

इन टिप्स की मदद से उमस वाली गर्मी से राहत पाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva