मानसून शुरू हो चुका है और ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से बदल चुका है। वहीं, मानसून में कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। नहीं तो आप बीमार हो सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को बारिश के मौसम में भूल से भी दही नहीं खाना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जिन लोगों की इम्यूनिटी अक्सर वीक रहती है। उन लोगों बारिश के मौसम में दही खाने से परहेज करना चाहिए। दही आपकी इम्यूनिटी को और ज्यादा वीक बना सकता है।
अगर आप सांस संबंधी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको दही खाने से बचना चाहिए। दही तासीर में ठंडा होता है, जो समस्या को और बढ़ा सकता है।
कमजोर पाचन में बारिश के मौसम में कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके चलते आपके साथ पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कहा जाता है कि एलर्जी में भी बारिश के मौसम में दही खाने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे आपको खुजली और आपकी स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।
बारिश के मौसम में दही खाने का मतलब है कि इससे आपकी हड्डियों में दर्द हो सकता है। बेहतर होगा कि जब मौसम नॉर्मल हो जाए, तब इसे खाएं।
सुबह या रात के समय बारिश के मौसम में दही खाने से बचना चाहिए। इससे आपको सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी परेशानी हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com