Rainy Season में बालों से डैंड्रफ कैसे करें कम


By Akshara Verma02, Sep 2025 12:00 PMjagran.com

बारिश के मौसम करें डैंड्रफ कम

बारिश के मौसम में बालों में डैंड्रफ काफी जल्दी-जल्दी होने लगता हैं। यह एक आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप उन्हें ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो कुछ घरेलू नुस्खें।

नारियल तेल और नींबू का रस

नारियल तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है, जबकि नींबू का रस स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित कर डैंड्रफ को कम करता है। दोनों को मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

मेथी दाना और दही

मेथी दाना स्कैल्प को पोषण देता है, जबकि दही स्कैल्प को मॉइस्चराइज और साफ रखती है। मेथी दाना को रातभर भिगोकर रखें और सुबह पीसकर दही में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं।

नीम और तुलसी

नीम और तुलसी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करते हैं। नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और स्कैल्प पर लगाएं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्कैल्प को शांत करता है और पीएच स्तर को संतुलित रखता है। एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

दही और शहद

दही बालों को प्रोटीन और नमी बढ़ जाता है, जबकि शहद चमक लाता है। दोनों को मिलाकर हेयर मास्क बनाएं और बालों पर लगाएं।

सेब का सिरका

सेब का सिरका स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित कर डैंड्रफ को कम करता है। सेब के सिरके को पानी में मिलाकर बालों को धोएं।

प्याज का रस

प्याज का रस एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है जो डैंड्रफ को कम करता है। प्याज का रस स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

बारिश के पानी से बालों को बचाने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva