सभी लोग चाहते हैं कि उनके बाल काले बने रहे। कई लोगों के बाल तो उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इससे बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?
अक्सर लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय करने की जरूरत होती है।
चेहरे की सुंदरता बालों पर ही निर्भर करती है। प्रदूषण और शैंपू के इस्तेमाल से बाल जल्द सफेद हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुड़हल के फूल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम होता है, जो बालों को सफेद होने से बचाता है।
गुड़हल के फूल को मेहंदी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दोनों को मिलाकर लगाने से रूसी की समस्या भी दूर होगी।
सहाबहार फूल का इस्तेमाल करके बालों को नेचुरल रखा जा सकता है। यह केमिकल वाली चीजों से बालों की रक्षा करता है।
सदाबहार फूल को इफेक्टिव बनाने के लिए इसे ढककर रख देना चाहिए। इसके बाद बालों में लगाकर शैंपू से धुल लेना चाहिए।
इन उपायों को करने से बाल चमकदार हो जाते हैं। यह बालों को सफेद होने से बचाने में काफी मदद करता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ